इस साल जनवरी महीने में भारत की तरफ से कुल 87 मैच खेलने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
39 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हाशिम अमला ने जनवरी में अपने खेल करियर को भी अलविदा कह दिया था.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच ने फरवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी.
2007 टी20 विश्व कप फाइनल के अंतिम ओवर में भारत के हीरो जोगिंदर शर्मा ने भी 2023 की शुरुआत में सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी.
167 टेस्ट, 121 वनडे और 56 टी20I में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था.
एशेज के लिए टेस्ट संन्यास से वापसी करने वाले ऑलराउंडर मोईन अली ने भी घोषणा की थी कि वह अब टेस्ट नहीं खेलेंगे.
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल 2023 जीतने के बाद भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था.
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने अगस्त में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी.
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस ने अपने इंटरनेशनल संन्यास की घोषणा करके केवल फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया था.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेविड विली ने साल के नवंबर महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था.