वनडे में 50 शतक, वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन, पॉपुलर एथलीट, आईपीएल में नवीन उल हक से हुआ विवाद, इन सब बातों के चलते कोहली इस साल सुर्खियों में रहे.
वनडे में इस साल सबसे ज्यादा रन, वनडे में दोहरा शतक जैसे रिकॉर्ड्स और शानदार प्रदर्शन को लेकर गिल चर्चा का विषय रहे.
बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया को 2023 वर्ल्ड कप जिताने से लेकर IPL 2024 ऑक्शन में SRH द्वारा 20.5 करोड़ में खरीदे जाने से पैट कमिंस इस साल चर्चा में रहे.
टी20 की कमान मिलने से लेकर वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल होना और फिर IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस में वापसी होने को लेकर हार्दिक इस साल सुर्खियों में रहे.
वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने से लेकर इस साल सभी फॉर्मेट में कुल 1698 रन बनाने को लेकर हेड के नाम की चर्चा रही.
रचिन रवींद्र अपने नाम से लेकर बेहतरीन बल्लेबाजी करने तक को लेकर चर्चाओं में बने रहे. रचिन का भारत में अपनी दादा-दादी के घर आना भी सुर्खियों में रहा.
IPL 2024 ऑक्शन में KKR द्वारा 24.75 करोड़ में खरीदे जाने से लेकर वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करने तक को लेकर स्टार्क के नाम की चर्चा रही.
वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ दोनों मैचों में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले डेरिल मिचेल ने इस साल कुल 1989 रन बनाए. दमदार प्रदर्शन वाले मिचेल हिट रहे.
निजी जिंदगी के विवादों से लेकर वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन तक के सफर ने शमी को पूरे साल चर्चाओं में लाकर रख दिया था.
भारत को वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंचाने से लेकर क्रिस गेल के सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्कों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली उपलब्धि से रोहित चर्चा में रहे.
खराब बल्लेबाजी को लेकर हुई लगातार आलोचना से लेकर कप्तानी छोड़ने वाले फैसले की वजह से बाबर चर्चाओं में रहे. वनडे रैंकिंग का ताज भी इसका अहम हिस्सा रहा.