वैसे तो आलू का परांठा ऑल सीजन फेवरेट है लेकिन सर्दियों में मिलने वाले नये आलू के बने परांठों का स्वाद कुछ अलग ही होता है.
अगर आपने मूली का परांठा नहीं खाया तो एक बार जरूर खाइये. इस टेस्टी परांठे को बनाने के लिए मूली को कद्दूकस कर पानी निकालकर स्टफिंग तैयार करनी होती है.
गोभी का परांठा बेहद टेस्टी होते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को कद्दूकस कर मसालों के साथ हल्का फ्राई करें और फिर परांठे बनाएं.
मेथी के परांठे को लोग सर्दियों में बेहद चाव से खाते हैं. स्वाद के साथ-साथ ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है.
हरे-हरे पालक परांठे को देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर पालक को पीस कर उसे आटे में गूंथ कर डो तैयार किया जाता है.
सर्दियों में हरे मटर खूब मिलते हैं. आप हरे मटर की स्टफिंग तैयार कर परांठा बना सकते है. इसका स्वाद मीठी चटनी के साथ दोगुना हो जाता है.