Skin Care: फेस वॉश की जगह इनसे धोएं चेहरा, निखर उठेगी स्किन

By Editorji News Desk
Published on | Dec 06, 2023

कच्चा दूध

कच्चे दूध को फेस पर लगाने से डेड स्किन सेल्स हट जाती है जिससे चेहरा ग्लो करता है. एक कटोरी में कच्चा दूध लेकर उसे रूई में डुबो कर 3-4 मिनट लगाएं.

टमाटर

टमाटर चेहरे पर क्लींजर की तरह काम करता है. टमाटर का रस लेकर चेहरे पर लगाएं और फिर 5 मिनट बाद पानी से धो लें. या फिर आप टमाटर को काटकर भी लगा सकते हैं.

शहद

ड्राई स्किन पर शहद का एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूदिंग इफेक्ट्स देते हैं. शहद को गीले चेहरे पर लगाएं और धो लें.

बेसन

बेसन में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं या दही के साथ मिलाकर लगाएं. इसके बाद मॉइश्चारइजर जरूर लगाएं. टैनिंग कम करके ये स्किन को ग्लोइंग बनाता है.

कॉफी

कॉफी में थोड़ी चीनी मिलाकर चेहरे को हल्के-हल्के स्क्रब करें और फिर धो लें. ये स्किन से डेड सेल्स को रिमूव करके ग्लोइंग इफेक्ट देते हैं.

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर लगाने से कमाल का असर देखने को मिलता है. पेस्ट को मिलाकर चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक रखें और फिर पानी से धो लें.