Zydus Cadila Vaccine: जायडस की ZyCoV-D वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल पूरा, DCGI अगले हफ्ते दे सकती है मंजूरी

Updated : Jul 12, 2021 16:06
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना की तीसरी संभावित लहर के मद्देनजर एक अच्छी खबर सामने आई है. स्वदेशी कंपनी जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी (ZyCoV-D) को जल्द मंजूरी मिल सकती है. इस वैक्सीन की खासियत है कि ये, 12 से 18 साल से ऊपर के बच्चों समेत सभी उम्र के लोगों को दी जा सकती है. जायडस ने अपनी वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया है. और कंपनी ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से इसके इमरजेंसी यूज के लिए आवेदन किया है.

अब उम्मीद है कि DCGI एक हफ्ते के भीतर इस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को हरी झंडी दिखा सकती है. सूत्रों का कहना है कि विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) इस हफ्ते होने वाली बैठक में जायडस के जमा किए गए डेटा की समीक्षा करेगी. और अगर डेटा संतुष्ट पाया जाता है तो इसके इस्तेमाल की मंजूरी दे दी जाएगी. 


बता दें कि जायकोव-डी दुनिया की पहली डीएनए आधारित तीन डोज वाली वैक्सीन है. जिसका पहला टीका लेने के 28वें दिन दूसरी और 56वें दिन तीसरी डोज लेनी होगी. जायकोवी-डी को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए दो से आठ डिग्री सेल्सियस तक भंडारण करना होगा.

CORONA VACCINEZyCoV-DDCGIZydus Cadila

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?