ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के को फाउंडर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) गौरव गुप्ता (Gaurav Gupta) ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को गौरव का कंपनी में आखिरी दिन था. इस खबर के साथ ही कंपनी के शेयर धड़ाम हो गए है. जिनमें 1 फीसदी तक की गिरावट देखी गई है.
वहीं मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक, गौरव गुप्ता के शुरू किए सभी बिजनेस लगभग बंद हो चुके है. ये सभी कारोबार अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के चलते लगभग बंद हुए है. इसी वजह से फाउंडर दीपेंद्र गोयल और को-फाउंडर गौरव गुप्ता के बीच कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था.
वहीं 2015 में कंपनी से जुड़े गौरव को 2018 में कंपनी का COO बनाया गया था. और फिर 2019 में उन्हें फाउंडर बनाया गया था. वो जोमैटो के IPO के लिए कंपनी का चेहरा थे, जो निवेशकों और मीडिया के साथ प्रमुखता से चर्चा में शामिल रहते थे. अब खबरें है कि, गौरव गुप्ता अपनी नई कंपनी शुरू कर सकते हैं. लोकिन फिलहाल उन्होंने परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला किया है.