जिम्बाब्वे क्रिकेट को ICC ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड
Updated : Jul 19, 2019 11:16
|
Editorji News Desk
क्रिकेट को चलाने वाली संस्था ICC ने जिम्बाब्वे क्रिकेट को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. ये फैसला लंदन में हुई ICC बोर्ड की सालाना मीटिंग में सर्वसम्मति से लिया गया. सूत्रों की मानें तो लोकतांत्रिक तरीके से निष्पक्ष चुनाव कराने में जिम्बाब्वे नाकाम रहा, जो क्रिकेट बिरादरी से उसके सस्पेंशन की वजह बनीं. सस्पेंशन के बाद अब न तो जिम्बाब्वे को ICC से फंडिंग मिलेगी और न ही वो ICC के किसी इवेंट में शिरकत कर पाएगा. इससे उसके अक्टूबर में होने वाले मेंस T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर से भी बाहर होने का खतरा बढ़ गया है.
Recommended For You