Zika Virus: महाराष्ट्र में भी जीका वायरस का पहला मामला आया सामने, पुणे में एक महिला हुई संक्रमित

Updated : Aug 01, 2021 07:56
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में जीका वायरस (Zika Virus) का पहला केस सामने आया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Maharashtra health department) ने बताया कि पुणे जिले के पुरंदर तहसील के बेलसर में महिला जीका वायरस से संक्रमित मिली है. यह महाराष्ट्र का पहला केस है. हालांकि, जो महिला जीका से संक्रमित मिली, वह पूरी तरह से ठीक है, इसके अलावा उसके परिवार में दूसरे सदस्यों को भी इसके लक्षण नहीं है.  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बेलसर में 50 साल की महिला 30 जुलाई को किए गए टेस्ट में जीका वायरस से संक्रमित मिली. महिला को चिकनगुनिया भी था.

वहीं केरल में जीका वायरस के अब तक 63 केस सामने आ चुके हैं. बीते शनिवार को ही जीका वायरस के दो नए मामले मिले. राज्य में पाए गए 63 मामलों में से तीन का इलाज चल रहा. हालांकि इनमें से कोई भी अस्पताल में एडमिट नहीं है.

जीका वायरस रोग मच्छर के काटने से होने वाली एक बीमारी है और 80% रोगियों में कोई लक्षण नहीं दिखते. कुछ रोगियों में बुखार, शरीर में दर्द, आंखों में खुजली, मुंहासे और जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं.

Zika virusPuneMaharashtra

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या