बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़रीन खान (Zareen Khan) की आने वाली फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में ज़रीन खान काफी चुलबुले अंदाज में दिखाई दे रही है. इसमें उनके साथ अभिनेता अंशुमन झा (Anshuman Jha) की मुख्य भूमिका है.
कहानी में ट्विस्ट ये है कि ज़रीन का किरदार लेस्बियन है जबकि अंशुमन झा का किरदार गे है.
बता दें फिल्म 9 मई को फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज की जाएगी