रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) टी20 टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स (India Legends) की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने खिताबी जीत के बाद जमकर डांस किया. विजेता भारतीय टीम जैसे ही मेफेयर होटल एंड रिजॉर्ट पहुंची तो होटल स्टाफ ने पूरी टीम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस दौरान बैकग्राउंड में बाहुबली का म्यूजिक भी बज रहा था. इस दौरान युवराज सिंह डांस करते नजर आए. युवी ने अपने डांस का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.