यूसुफ़ पठान ने क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट लिख सबको कहा शुक्रिया 

Updated : Feb 26, 2021 20:55
|
Editorji News Desk

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ रहे यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने संन्यास का एलान करते हुए अपने परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों, टीम, कोच और पूरे देश का उन्हें लगातार प्यार और सपोर्ट देने के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा किया. भावुक पोस्ट में उन्होंने लिखा - मुझे आज भी याद है जब मैंने पहली बार इंडिया की जर्सी पहनी थी. मैंने उस दिन सिर्फ इंडिया की जर्सी नहीं पहनी थी बल्कि अपने परिवार, दोस्तों, कोच और पूरे देश की उम्मीद और अपने ख्वाबों को अपने कंधो पर लिया था. 

यूसुफ पठान ने इंडिया के लिए वर्ल्ड कप जीतने और सचिन तेंदुलकर को कंधे पर बिठाकर घुमाने को अपने करियर का यादगार पल बताया. आपको बता दें कि यूसुफ ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में डेब्यू किया था. उन्होंने भारत के लिए 57 वनडे और 22 T-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच मार्च 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. तो वहीं IPL में उन्होंने 174 मैच खेले हैं.

संन्यासretirementcricketYusuf pathan

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video