2021 में YRF की 5 बड़ी फिल्में

Updated : Feb 18, 2021 12:35
|
Editorji News Desk

यश राज फिल्म्स ने अपने पांच बड़ी फिल्मों के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर यश राज फिल्म्स की ओर से एक पोस्ट जारी हुआ है जिसमें मार्च 2021 यानि कि होली से लेकर दीवाली तक अपनी 5 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट बुक कर ली है. आईए जानते हैं YRF की कौन सी फिल्में कब-कब होगी रिलीज

संदीप और पिंकी फरार
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

बंटी और बबली 2
यश राज फिल्म्स के बैनर की फिल्म 'बंटी और बबली' 23 अप्रैल, 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे/

शमशेरा
डायरेक्टर करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म 25 जून को रिलीज होगी. फिल्म में वाणी कपूर और संजय दत्त अहम रोल में नजर आएंगे.

जयेशभाई जोरदार
रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार सिनेमाघरों में 27 अगस्त को रिलीज होगी.

पृथ्वीराज
अक्षय कुमार की पीरियड-ड्रामा फिल्म पृथ्वीराज दीवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.

Akshay KumarPrithvirajRanveer SinghParineeti ChopraYashraj FilmsYRF

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास