ताबूत (coffin) में आप कितनी देर तक जिंदा रह सकते हैं, आप कहेंगे ज्यादा से ज्यादा 2-4-10 मिनट. लेकिन यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट (Mr Beast) का ये वीडियो आपको इसपर फिर से सोचने को मजबूर कर देगा. उन्होंने कैमरे के सामने लाइव 50 घंटे ताबूत में बिताए.
करीब 7 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा ताबूत तैयार किया गया, ताबूत के अंदर एक कैमरा लगाया गया. इसके अलावा मिस्टर बीस्ट को एक वायरलेस फोन भी दिया गया. फिर शुरू हुआ ताबूत को मिट्टी में गाड़ने का काम. ताबूत के ऊपर चारों तरफ से मिट्टी रखी जाती है. इसके बाद खुद को वो 50 घंटे के लिए एक ताबूत में दफन कर लेते हैं. ताबूत के अंदर से वो अपने दोस्तों से बातचीत भी करते हैं. इस वीडियो को अब तक 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. पर हमारी सलाह है कि आप ऐसा कतई करने की ना सोचें, कहीं जान के लाले ना पड़ जाएं.