यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर लिली सिंह (YouTuber Lilly Singh) की ग्रैमी अवॉर्ड (Grammy Awards 2021) में एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. लिली सिंह ग्रैमी अवॉर्ड 2021 के रेड कारपेट पर 'I Stand With Farmers' लिखा मास्क पहने नजर आईं. लिली ने अपनी ये मास्क वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुझे पता है कि रेड कारपेट की तस्वीरें सबसे ज्यादा मीडिया में कवरेज पाती हैं, तो ये लीजिए मीडिया. इन्हें इस्तेमाल करने के लिए आप पूरी तरह स्वतंत्र हैं.'
इंडियन-कैनेडियन यूट्यूबर लिली सिंह के इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअईस हैं, जबकि उन्हें 14 मिलियन लोग यूट्यूब पर सबस्क्राइब कर चुके हैं. इससे पहले भी लिली सिंह एक टिक-टॉक वीडियो के जरिए 'इतिहास के इस सबसे बड़े प्रोटेस्ट' पर ध्यान देने की अपील कर चुकी हैं.