गूगल प्ले स्टोर पर आत्मनिर्भर ऐप्स को लॉन्च किया है. शॉट वीडियो ऐप मेकिंग कंपनी Mitron TV ने इसे डिवेलप किया है. इस ऐप की खासियत है कि इसमें आपको सभी मेड इन इंडिया ऐप की जानकारी मिल जाएगी यानी इस ऐप में आपको बिजनेस, ई-लर्निंग, न्यूज, हेल्थ, शॉपिंग, गेम्स, एंटरटेनमेंट और सोशल जैसे कई इंडियन ऐप्स मिलेंगे. Atmanirbhar ऐप आपको अगल-अगल कैटेगरीज़ में सजेशन भी देता है. अभी आत्मनिर्भर ऐप्स सिर्फ एंड्रॉएड यूजर्स के लिए ही सीमित है.