Hathras gangrape case: हाथरस कांड में लगातार घिरे रहने के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब पलटवार करते हुए कहा है कि विपक्ष के तो डीएनए में ही विभाजन है. दलित युवती से गैंगरेप के मामले को दबाने और पुलिस द्वारा लीपापोती के आरोपों से घिरे योगी ने कहा कि विपक्षी दल इनकी प्रवृति जाति, क्षेत्र और मजहब के आधार पर लोगों को बांटना बन चुकी है.
देवरिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद के दौरान आदित्यनाथ ने कहा कि इन लोगों ने पहले देश को बांटा और अब जाति के आधार पर समाज को बांट रहे हैं.
योगी बोले कि 15 साल तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने वाली बसपा और सपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता है.
आपको बता दें कि मायावती से लेकर प्रियंका गांधी और अखिलेश तक ने हाथरस मामले में योगी आदित्यनाश पर तीखा हमला बोला था.