उत्तरप्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) के मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट जोरों पर है. इन अटकलों को गुरुवार के दिन उस समय बल मिला जब सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (AnandiBen Patel) से मुलाकात की. दोनों के बीच आधे घंटे तक ये बैठक चली और इस दौरान इनके बीच किस विषय पर चर्चा हुई इसकी औपचारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.
ये बैठक कितनी अहम् थी इसकी अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को अपना मध्य प्रदेश दौरा भी कैंसल कर दिया और सीएम से मुलाकात के अलावा राजभवन के अधिकारियों के साथ भी बैठक की. ऐसी ख़बरें हैं कि प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है.