Yoga Day 2022: आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाएंगे ये पांच योगासन

Updated : Jun 23, 2022 09:22
|
Editorji News Desk

International Yoga Day 2022: कोरोनावायरस महामारी (Corona pandemic) को हराने के लिए सबसे जरूरी है हमें अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखना. डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स (Doctors and health expert) ने भी इस महामारी की चपेट में आने से बचने के लिए इम्यूनिटी के मजबूत होने की बात कही है. शरीर की प्रतिरोधक (Body immunity) क्षमता को बढ़ाने में योग काफी कारगर है और ये नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है. आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जिनके नियमित अभ्यास (Internatinal yoga day poses) से आप अपने इम्यूनिटी सिस्टम को और भी ज्यादा मजबूत कर सकते हैं.

इस लिस्ट में पहला आसान है

ये भी देखें: Yoga Poses: मलायका अरोड़ा के तीन योग आसनों की मदद से हीट को कीजिए बीट

 • इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सूर्य नमस्कार सबसे अच्छा आसन माना जाता है. इसके करने से हमारे शरीर की सब नस-नाड़ियां खुल जाती हैं और शरीर में रोग मुक्त रहता है.

 • भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है. ये आसन सूर्य नमस्कार के अभ्यास का एक हिस्सा है और इसके नियमित अभ्यास से प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है.

 • रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आपकी मानसिक शांति‍ बहुत जरूरी है, इसके लिए शवासन बहुत मददगार साबित होता है. इसे करना भी बेहद आसान है. तनाव को कम करने के लिए इस आसन को रामबाण माना जाता है.

 • त्रिकोणासन यानि त्रिभुज मुद्रा इम्यून सिस्टम के लिए सबसे अच्छे योग में से एक है. सुबह उठकर इस आसन को नियमित रूप से करने की सलाह दी जाती है. त्रिकोणासन खाने को पचाने में मददगार है और ये इम्यूनिटी के साथ साथ पेट से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाता है.

 • ताड़ासन को माउंटेन पोज़ के नाम से भी जाना जाता है. ये ऐसी मुद्रा है जिसको करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, शरीर में रक्त संचार सही से होता है, घुटनों, टखनों और भुजाओं में मजबूती आती है. इस आसान को दिन में कभी किया जा सकता है.

ये भी देखें: आपके Yoga Session को और आसान और कंफर्टेबल बनाएंगे ये कूल एक्सेसरीज़

INTERNATION YOGA DAYYoga Poses

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी