बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) और 'उरी' मूवी के निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) ने निजी समारोह में शादी कर ली है. अब शादी के बाद यामी ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इसमें आदित्य भी नजर आ रहे हैं. उन्होंने आदित्य के लिए खास कोट भी लिखा है.
यामी ने मेहंदी सेरेमनी में ऑरेंज रंग का सूट पहना है. वो सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वो पास में बैठे आदित्य को निहारते हुए मुस्कुरा रही हैं. यामी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'हे डियर, चिंता क्यों? जो आपके लिए है वह हमेशा आपको ढूंढ लेगा'