साउथैम्पटन की भीषण गर्मी को देखते हुए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में भारतीय टीम रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) दोनों को मैदान पर उतार सकती है, क्योंकि पिच धीरे-धीरे सूखने के बाद स्पिनरों की मदद करेगी. ये मानना है टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का.
गावस्कर 18 जून से शुरू हो रहे मैच की कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं और इस समय साउथैम्पटन में हैं. उन्होंने PTI एजेंसी से कहा कि, ‘साउथैम्पटन में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में पिच सूखी होगी और स्पिनरों की मदद करेगी, लिहाजा अश्विन और जडेजा दोनों खेल सकते हैं.’
इसके साथ ही भारतीय टीम को लेकर गावस्कर बोले कि हरफनमौला काबिलियत के दम पर टीम में संतुलन नजर आ रहा है.