WTC Final : क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, मैच में बारिश नहीं डालेगी खलल !

Updated : Jun 23, 2021 11:50
|
Editorji News Desk

इंडिया और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच इंग्लैंड के साउथैंप्टन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबले में बस रिजर्व डे (Reserve Day) का खेल बाकी है. इससे पहले मैच का अधिकतर हिस्सा बारिश (Rain) की भेंट चढ़ चुका है. आखिरी दिन हालांकि बारिश होने के आसार नज़र नहीं आना फैंस के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है. मौसम विभाग ने जो अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक साउथैंप्टन (Southampton) में बुधवार को बारिश नहीं होगी. हालांकि आसमान में बादल नज़र आ सकते हैं, लेकिन उनसे मैच के प्रभावित होने की आशंका नहीं के बराबर ही है.

पिछले कई दिनों के मुकाबले सॉउथैंप्टन का मौसम (Weather) आज सबसे अच्छा रहने वाला है. साउथैंप्टन में आज बढ़िया धूप निकलने की उम्मीद है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा जो कि खेल के नजरिए से बेस्ट है. देर रात के वक्त हालांकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम साफ रहने की वजह से पूरे 98 ओवर का खेल हो सकता है और वह मैच का नतीजा तय करने में निर्णायक साबित हो सकता है.

SouthamptonWeather

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video