Tokyo Olympics: भारत की नामी रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और सोनम मलिक (Sonam Malik) पर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके खेलने पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है. संघ की तरफ से ये प्रतिबंध अनुशासनहीनता के मामले में लगाया गया है. आरोप है कि विनेश ने टोक्यो में भारतीय पहलवानों के साथ अभ्यास करने से मना कर दिया था और अपने मुकाबले के दौरान उन्होंने संघ की तरफ से तय खिलाडी किट को भी नहीं पहना था. उनके इस बर्ताव से संघ खासा नाराज था और अब उनको नोटिस जारी किया गया है जिस पर उन्हें 16 अगस्त तक जवाब देना है.
वहीं सोनम मलिक ने SAI के अधिकारी से WFI के ऑफिस जाकर अपना पासपोर्ट लाने को कहा था, जबकि उन्हें पहले ही बताया गया था कि या तो सोनम या फिर उनके परिवार वाले ही पासपोर्ट ला सकते हैं.