सुपरमार्केट से खरीददारी करते समय इन फ़ूड आइटम्स को लेने से बचें

Updated : May 25, 2021 18:17
|
Editorji News Desk

अगर आप वजन कम करने या हेल्दी वेट मेन्टेन करने की कोशिश कर रहे हैं तो क्या खाएं और क्या ना खाएं ये डिसाइड करना बहुत कन्फ्यूजिंग हो जाता है.  लेकिन कुछ ऐसे फूड्स हैं जो ज़्यादातर एक्सपर्ट्स ना खाने की सलाह देते हैं और वो हैं प्रोसेस्ड फ़ूड. UK National Institute of Health में पब्लिश रिसर्च के साथ कई दूसरी रिसर्चस में भी इस बात का ज़िक्र किया गया है कि प्रोसेस्ड फ़ूड का ज़्यादा सेवन आपके शरीर में कैलोरी इन्टेक और वजन दोनों को ही बढ़ाता है. 

इस तरह के फ़ूड आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है ये जानते हुए भी जब आप सुपरमार्केट जाते हैं तो ज़रूरत ना होने के बावजूद रैक में रखे प्रोसेस्ड फूड्स के पैकेट उठा ही लेते हैं. ये आपकी सेहत और पॉकेट दोनों के लिए ही नुकसानदायक हैं.

हम आपको बता रहे हैं ऐसे फ़ूड आइटम्स के बारे में जिन्हें अगली बार ग्रोसरी शॉपिंग के लिए जाने पर अपने कार्ट में डालने से पहले ध्यान से सोचियेगा.

पैकेज्ड ब्रेड और बन

हम सबको अच्छे से मक्खन लगे हुए टोस्ट बहुत पसंद आते हैं. लेकिन आपको बता दें बाजार में मिलने वाली इन ब्रेड्स की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए उन पर केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. जो सेहत के लिहाज़ से काफी नुकसानदायक है. आप पैकेट में मिलने वाली ब्रेड के बजाय ताज़ी बनी हुई ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ब्रेकफास्ट में खाये जाने वाले सीरियल्स

सुन्दर डब्बों में बंद ब्रेकफास्ट सीरियल्स को हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित करने के लिए अलग अलग तरह के नाम दिए जाते हैं. ताकि इन्हें बाजार में बेचा जा सके. इन डब्बों पर लिखी विटामिन और मिनरल्स की लिस्ट देखकर भले ही आपका मन ललचाये लेकिन इसमें मौजूद अनाज ज़्यादातर प्रोसेस्ड और शुगर से भरा हुआ होता है. अगर आप इसका बेनिफिट लेना चाहते हैं तो डायरेक्ट होल ग्रेन्स को अपनी डाइट में शामिल करें. 

रेडीमेड सूप

अगर आप सूप पी रहे हैं तो उसका हेल्दी होना भी बहुत ज़रूरी है. बाजार अलग अलग फ्लेवर्स के रेडीमेड सूप्स से भरा हुआ है और कुछ ही मिनट में बनने वाले ये सूप्स आपकी इंस्टेंट क्रेविंग को शांत भी कर देते हैं.  लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स और प्रिज़र्वेटिव्स आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं.  ये इंग्रीडिएंट्स आपकी सेहत को कोई फायदा नहीं पहुंचाते. 

रेडी टू फ्राई स्नैक्स

सोडियम और सैचुरेटेड फैट से भरपूर रेडी टू फ्राई फ़ूड आइटम्स देखने में कितने ही टेस्टी लगते हों लेकिन ये आपके हार्ट और हेल्थ के लिए नुकसानदायक ही होते हैं. फ्रोजन नगेट्स हों या फ्रेंच फ्राइज, इन पैकेट्स में मिलने वाला फ़ूड न तो आपकी सेहत के लिहाज़ से अच्छा होता है और ना ही आपको इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए. 

फ्लेवर्ड योगर्ट   

अलग अलग रंगों और फ्लेवर्स में उपलब्ध योगर्ट शुगर कंटेंट से भरे हुए होते हैं.  जहां एक तरफ  योगर्ट आपके पेट और स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है वहीं फ्लेवर्ड योगर्ट कैलोरीज से भरपूर होता है. अपनी डाइट से एक्स्ट्रा कैलोरीज़ को दूर रखने के लिए आप प्लेन दही का सेवन करें.  

FoodhealthBreakfast

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी