World Wrestling Championship 2021: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को राहत मिली है. भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने विनेश फोगाट के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को खत्म करने का फैसला किया है. विनेश फोगाट अब दोबारा से भारत के लिए खेलना जारी रख सकती हैं और उनके पास वर्ल्ड चैंपियनशिप में जगह बनाने का मौका भी है.
कुश्ती महासंघ ने हालांकि साफ कर दिया है कि अगर विनेश फोगाट भविष्य में कोई और गलती करती हैं तो उन पर आजीवन बैन लगाया जा सकता है.भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश के अलावा दो और पहलवानों दिव्या और सोनम को भी माफ कर दिया है. भारतीय कुश्ती महासंघ का कहना है कि दिव्या और सोनम दोनों ही युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें दूसरा मौका दिया जा रहा है.
टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ गई थी. भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट को अनुशासन तोड़ने की वजह से निलंबित कर दिया था और उन्हें नोटिस भी भेजा गया था. विनेश फोगाट ने इस नोटिस का जवाब देते हुए अपनी गलती पर माफी मांगी थी.
ये भी पढ़ें | Neeraj Chopra: पाकिस्तानी एथलीट को ट्रोल कर रहे लोगों से बोले नीरज- मेरे सहारे अपना एजेंडा ना चलाएं