भारत में अगर आप 5 स्टार रेस्टोरेंट में भी जाकर बिरयानी खाएंगे तो आपको हजार दो हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे महंगी बिरयानी कहां मिलती है? तो जवाब है दुबई. बिरयानी के मामले में दुबई सबसे आगे है. यहां अलग-अलग तरह से बिरयानी बनाई जाती है. यहां के कई रेस्टोरेंट सिर्फ अपने बिरयानी के स्वाद की वजह से मशहूर हैं. ऐसा ही एक रेस्टोरेंट है बॉम्बे ब्रोट रेस्टोरेंट. यहां दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी सर्व की जाती है. जिसका नाम है गोल्ड रॉयल बिरयानी. इसके एक प्लेट की कीमत 20 हजार रूपये है.आप सोच रहे होंगे आखिर इस बिरयानी में ऐसा क्या ख़ास है कि इसके लिए इतने पैसे खर्च करने पड़ते हैं. दरअसल, इस बिरयानी में सोना सर्व किया जाता है. जी हां, इस बिरयानी को 23 कैरेट सोने के साथ गार्निश किया जाता है. एक प्लेट में करीब 5 लोग बिरयानी खा सकते हैं. इस बिरयानी के साथ रायता, करी और सॉस भी दी जाएगी. अगर कोई इस बिरयानी का ऑर्डर प्लेस करता है तो उसे ये बिरयानी 45 मिनट के अंदर सर्व भी कर दी जाएगी.