Eastern Ladakh में बनाई गई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क, बोलीविया का टूटा रिकॉर्ड

Updated : Aug 05, 2021 08:14
|
ANI

दुनिया की सबसे ऊंची सड़क (high road) बनाने का रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम किया है. पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में 19,300 फीट की ऊंचाई पर ये सड़क बनाई गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड बोलीविया (Bolivia) के नाम था, जहां 18,953 फीट की ऊंचाई पर सड़क है. 

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने ये निर्माण कार्य पूरा किया है. सरकार के मुताबिक, ये सड़क पूर्वी लद्दाख के लोगों के लिए वरदान साबित होगी. इससे इलाके में सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन (Tourism) का भी विस्तार होगा.

पीटीआई के मुताबिक, सड़क निर्माण के समय काफी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा है. सर्दियों के दौरान यहां का तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सलियस तक चला जाता है और ऑक्सीजन का स्तर (oxygen level) सामान्य स्थानों के मुकाबले लगभग 50 फीसदी रह जाता है. इस सड़क का निर्माण माउंट एवरेस्ट बेस कैंप से भी अधिक ऊंचाई पर किया गया है. नेपाल में स्थित साउथ बेस कैंप की ऊंचाई 17,598 फीट है. 

 

eastern Ladakh

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?