US से लेकर दुनियाभर में डॉनल्ड ट्रंप समर्थकों की हो रही है भर्त्सना

Updated : Jan 07, 2021 12:40
|
Editorji News Desk

बुधवार को अमेरिका के कैपिटल हिल में हुए ट्रंप समर्थकों के हंगामे के बाद कई पूर्व राष्ट्रपतियों और दुनियाभर के नेताओं ने भर्त्सना की है. लगभग सभी नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि इतिहास इस दिन को हमेशा याद रखेगा कि कैसे एक राष्ट्रपति ने चुनावी नतीजों को झुठलाते हुए हिंसा को भड़काया. वहीं बिल क्लिंटन ने भी कहा कि आज हमने अपने कैपिटोल, संविधान और देश पर ऐसा हमला देखा है जो कभी नहीं हुआ और ये चार साल की जहरीली राजनीति का नतीजा है. पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने भी इस हिंसा की निंदा की है.

यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने हिंसा की निंदा करते हुए लिखा कि अमेरिका लोकतंत्र के लिए जाना जाता है ऐसे में सत्ता का हस्तांतरण भी शांति से होना चाहिए. साथ ही कनाडा, आयरलैंड, स्पेन और नॉर्वे के नेताओं ने भी हिंसा की निंदा की.  

Bill Clintonअमेरिकी संसदCapitol HillUS CapitolUS CongressओबामाDonald TrumpGeorge W Bushजॉर्ज एचडब्ल्यू बुशडॉनल्ड ट्रंपBarack Obama

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?