ऋतिक रोशन ने अपनी पूर्व पत्नी सुज़ैन ख़ान और दोनों बेटों के साथ बृहस्पतिवार को एक फिल्म देखी. गेल गैडॉट की फिल्म 'वंडर वुमन 1984' देखने के बाद उन्होंने इसे शानदार बताया. उनके इस रिएक्शन पर एक ट्वीट में गेडॉट ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें ऋतिक को ये फिल्म पसंद आना बहुत अच्छा लगा. गेडॉट ने विश किया कि परिवार के साथ ऋतिक का हॉलीडे अच्छा बीते.