Women's Hockey: महिला हॉकी टीम के कोच सार्ड मारिन ने अपना पद छोड़ा, कहा- ओलिंपिक आखिरी टूर्नामेंट था

Updated : Aug 07, 2021 07:24
|
Editorji News Desk

भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s Hockey team) के मुख्य कोच (Coach) शोर्ड मारिन (Shored Marin) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मारिन ने शुक्रवार को कहा कि ओलिंपिक खेलों में ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक का प्लेऑफ मुकाबला इस टीम के साथ उनकी आखिरी जिम्मेदारी थी. 47 वर्षीय कोच की देखरेख में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. भारतीय टीम के सेमीफाइनल तक पहुंचने का श्रेय उनके प्रशिक्षण को दिया जा रहा है.

Action on coach: रेफरी से मारपीट के बाद खेल गांव से बाहर किए गए दीपक पूनिया के कोच, मान्यता रद्द 

मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने 2017 में पहली बार टीम की कमान संभाली थी. नवभारत टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक मारिन और टीम के सहायक कोच जानेका शोपमैन दोनों को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा कार्यकाल विस्तार की पेशकश की गई थी, लेकिन मुख्य कोच ने व्यक्तिगत कारणों से इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. मारिन के इस्तीफे के बाद शोपमैन के अब मुख्य कोच का पद संभालने की उम्मीद है

coacheshockey indiahockey

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video