उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) का महिलाओं के फटी जींस (Ripped Jeans) पहनने को लेकर दिए बयान से बवाल मच गया है. जहां सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है(#RippedJeansTwitter), वहीं महिला नेताओं ने भी इसे शर्मनाक बताते हुए रावत पर तीखा हमला बोला है. TMC सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra )ने ट्वीट किया कि CM साहब, जब आपको देखा तो ऊपर नीचे आगे पीछे हमें सिर्फ बेशर्म बेहूदा आदमी दिखता है. राज्य चलाते हो और दिमाग फटे दिखते हैं. वहीं शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने भी बयान की निंदा करते हुए लिखा, देश की संस्कृति और संस्कार पर उन पुरुषों से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं और उनके कपड़ों को जज करते हैं. प्रियंका बोलीं, 'सोच बदलो मुख्यमंत्री जी, तभी देश बदलेगा. कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी कहा मुख्यमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति को किसी के पहनावे पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता.