Irrfan Khan का Video शेयर कर Emotional हुईं पत्नी सुतापा, कहा- आपकी बहुत याद आती है

Updated : Jun 26, 2021 12:49
|
Editorji News Desk

दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) से जुड़ी यादें और अनदेखी तस्वीरे उनके बेटे बाबिल और पत्नी सुतापा सिकदर (Sutapa Sikdar) अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में सुतापा ने इरफान का एक पुराना वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. ये वीडियो लंदन में उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के सेट का है.

वीडियो में इरफान खान अपनी टीम के साथ वैनिटी वैन में बैठे हुए नज़र आ रहे हैं और टीम को कार्ड खेलते हुए देख रहे हैं. बैकग्राउंड में 'उड़े जब जब जुल्फें तेरी' गाना बज रहा है. सुतापा सिकदर कहती हैं कि कितना मीठा गाना है न इरफान? इस पर इरफान खान मुस्कुराते हुए कहते हैं कि अब और मीठा हो गया.

वीडियो शेयर करते हुए सुताएँ ने लिखा, ‘ये वीडियो तीन साल पहले का है, जब इरफान की टीम लंदन में शूटिंग कर रही थी. वो इस दिन बिल्कुल ठीक नहीं थे, लेकिन कोई उन्हें देखकर ऐसा कह ही नहीं सकता है कि वो ठीक नहीं थे. उन्हें कार्ड खेलना अच्छा नहीं लगता था, लेकिन वो किताब पढ़ते रहे और मेकअप वैन में हमें कार्ड खेलते हुए देख रहे थे. मुझे आपकी बहुत याद आती है.’

Irrfan khanBabil KhanSutapa SikdarAngrezi Medium

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब