1 नवंबर 1944 में Vegan सोसाइटी बनाई गयी थी जिसकी 50वीं वर्षगांठ को विश्व शाकाहारी दिवस के तौर पर मनाया गया और तब से ये परंपरा अब तक कायम है. हर साल 1 नवंबर को शाकाहार के प्रति लोगों में रुचि बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से World Vegan Day सेलिब्रेट किया जाता है.
Vegan और वेजिटेरियन डाइट में एक ही अंतर है. Vegan डाइट प्लान में जानवरों से मिलने वाली किसी भी चीज का सेवन नहीं किया जाता है. इसमें सिर्फ पेड़-पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करते हैं जबकि वेजिटेरियन डाइट प्लान में पेड़-पौधों के साथ दूध, पनीर, अन्य डेयरी प्रॉडक्ट्स भी शामिल होते हैं.