Maruti Suzuki 200 Crore Fine: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India पर कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया ने Anti-competitive practices के लिए 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है.
CCI के मुताबिक 2019 से इन आरोपों की जांच चल रही थी. जिसमें पाया गया कि मारुति अपने डीलरों को मजबूर करती थी कि वो अपनी तरफ से ग्राहकों को ज्यादा छूट न दें. इसके पीछे कंपनी का मकसद था कि डीलर्स के बीच में कंपटीशन ज्यादा ना बढ़े.
CCI ने कहा कि ऐसा करके मारुति उन कंज्यूमर्स को नुकसान पहुंचाती थी, जिन्हें डीलर्स के कंपटीशन से लाभ मिल सकता था. CCI ने मारुति से ऐसी प्रथाओं को बंद करने और 60 दिन के अंदर जुर्माने की राशि जमा करने का आदेश दिया है.