हाल ही में कटरीना कैफ ने एक ऐसी गलती कर दी जिसके चलते एक बार फिर वो और विक्की कौशल दोनों सुर्खियों में छा गए हैं. दरअसल, कटरीना ने इंस्टाग्राम पर न्यू ईयर 2021 के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. जिसमें कटरीना अपनी बहन इसाबेल कैफ के साथ दिखाई दे रही हैं. लेकिन इस तस्वीर के बैकग्राउंड में मौजूद शीशे में विक्की कौशल का रिफ्लेक्शन भी दिखाई दे रहा है. जैसी ही कटरीना को अपनी गलती रिएलाइज़ हुई वैसी उन्होंने वो फोटो डिलीट कर दी. बता दें बीते लंबे समय से कटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दोनों को कई मौको पर साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है.