भारतीय क्रिकेट के दो सफलतम कप्तानों सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और एमएस धोनी (MS Dhoni) में से बेस्ट कौन है...इसका सटीक जवाब शायद मिलना मुश्किल है...लेकिन विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अपना बेस्ट कैप्टन चुन लिया है. सहवाग की टिप्पणी इसलिए भी अहम है क्योंकि वे दोनों कप्तानों की टीम में लंबे समय तक रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2021 के दूसरे फेज से पहले 15 खिलाड़ियों ने वापस लिया नाम, देखें लिस्ट
आरजे रौनक (RJ Raunak) के यूट्यूब शो में वीरू ने इसका खुलासा किया. उन्होंने कहा कि वे दोनों अच्छे कप्तान थे लेकिन मेरे ख्याल से सौरव गांगुली बेस्ट थे. क्योंकि गांगुली ने एक टीम बनाई , जहां उन्होंने नए और होनहार खिलाड़यों को चुना और टीम को दोबारा खड़ा किया. गांगुली ने टीम इंडिया को विदेशी धरती पर जीतना सिखाया.
वीरू के मुताबिक धोनी उसी टीम को आगे ले गए और भारतीय टीम को दो बार वर्ल्ड चैंपियन (world champion) बनाया. धोनी के पास एक विकसित टीम का एडवाटेंज था. इसलिए जब वो कप्तान बने तब उनके लिए नई टीम तैयार करना बहुत मुश्किल नहीं था. इसलिए मेरी राय में गांगुली सर्वश्रेष्ठ थे.