कौन है Ishaan Khatter की फेवरेट योग पार्टनर? एक्टर ने शेयर की 'सो कॉल्ड' गर्लफ्रेंड के बचपन की फोटो

Updated : Jun 29, 2021 21:05
|
Editorji News Desk

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में ईशान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फैंस के साथ सवाल जवाब का (Ask Me Anything session) सेशन रखा. इस दौरान फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे. वहीं ईशान ने इन सवालों के मजेदार जवाब दिए.

एक फैन ने उनसे पूछा कि, उनका फेवरेट योग पार्टनर कौन है, जिसके बाद उन्होंने अपनी कथित गर्लफ्रेंड (Rumoured Girlfriend) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के बचपन का एक फोटो शेयर कर लिखा, ये छोटी योगिनी. इस फोटो में अनन्या व्हाइट एंड रेड ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं. वहीं एक यूजर ने अभिनेता से पूछा की उनका फेवरेट कौन है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने अपनी भाभी मीरा राजपूत कपूर का एक फोटो शेयर किया.

रिपोर्ट्स की माने तो ईशान और अनन्या एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. पिछले साल ये दोनों छुट्टियां मनाने मालदीव भी गए थे. वेकेशन की तस्वीरें ईशान ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं. बता दें कि ईशान और अनन्या पहली बार साल 2020 में आई फिल्म 'खाली पीली' (Khaali Peeli) में एक साथ नजर आए थे.

 

 

Ishaan KhatterInstagramAnanya Panday

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब