कोरोना की वैक्सीन के बाद अब इस महामारी की वजह से चौपट हो चुकी इकॉनमी को बूस्टर वैक्सीन देने की बारी है. केंद्र सरकार आज यानी 1 फरवरी को आम बजट पेश करने जा रही है. संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी. गृहणी से लेकर किसान तक बहुत उम्मीदें लगाए बजट का इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बजट में-
बजट से उम्मीद
नौकरीपेशा लोगों को उम्मीद है कि उनके लिए आयकर का टैक्स स्लैब बढ़ाया जा सकता है
कोरोना के काल में नौकरियों पर संकट आया है, उम्मीद लगाई जा रही है कि उसे लेकर वित्तमंत्री बड़ी घोषणा कर सकती हैं.
वहीं व्यापारियों को सस्ते लोन की उम्मीद है तो होम लोन पर भी टैक्स में छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है.उम्मीद जताई जा रही है कि वर्क फ्रॉम होम वालों को रीइम्बर्समेंट पर टैक्स में छूट मिल सकती है
होम लोन के बारे में जानकारों का कहना है कि इस पर मिलने वाले टैक्स छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है. तो वहीं मिडिल क्लास को महंगाई कम होने की उम्मीद है. साथ ही गृहणियां LPG गैस की कीमतें कम होने का अनुमान लगा रही हैें. अब वित्तमंत्री के पिटारे से क्या निकलता है, इसका तो इंतजार ही करना पड़ेगा