नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब PF ब्याज को लेकर इंतजार कर रहे कर्मचारियों के खाते में जल्द ही एक साथ पूरी रकम डाली जाएगी. EPFO ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि जब भी ब्याज खाते में क्रेडिट किया जाएगा, एक साथ पूरा पैसा दिया जाएगा. किसी का भी ब्याज को लेकर नुकसान नहीं होगा. हालांकि EPFO ने यह नहीं बताया कि ब्याज का पैसा PF खाते में कब ट्रांसफर किया जाएगा.
EPFO ने ये ट्वीट एक खाताधारक के सवाल के जवाब में ये बात कही. दरअसल, कोरोना के बीच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के 6 करोड़ खाताधारक जुलाई की अंत में पीएफ का पैसा खाते में आने की उम्मीद कर रहे थे पर ये आया नहीं. पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि अब दो किस्त में पीएफ पर मिलने वाला ब्याज अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा. ऐसे में एक किस्त जुलाई और दूसरी किस्त दिसंबर तक भेजी जा सकती है. लेकिन अब EPFO ने साफ कर दिया है कि ब्याज का पूरा पैसा एक साथ आएगा.
बता दें कि कोविड-19 महामारी के बाद से EPFO ने मार्च 2020 में पीएफ ब्याज दर को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 8.5 प्रतिशत कर दिया था. ये EPFO ब्याज दर का 7 साल का सबसे निचला स्तर है.