देश में कोरोना (Corona) का डर इतना बढ़ गया है कि लोग टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव (Test Report Positive) आने पर ही जान बचाने के लिए अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं. ऐसे लोगों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) के सीएमडी डॉक्टर नरेश त्रेहान (Naresh Trehan) ने खास अपील की है. त्रेहान ने कहा कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तत्काल अस्पताल की तरफ भागने की जरूरत नहीं है. ये भी सोचने की जरूरत नहीं है कि हमें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट हो जाना चाहिए. सबसे पहले डॉक्टर से बात करें. इसके लिए कोविड एप का इस्तेमाल करें और ऑनलाइन ही डॉक्टर की राय लें.