केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने गुरुवार को बंगाल में एक चुनावी रैली में CAA पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका लगना जब खत्म हो जाएगा तब हमारी सरकार CAA के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू करेगी. शाह ने कहा कि 2020 में कोरोना की वजह से इसे लागू नहीं किया जा सका. अमित शाह ने ये भी कहा कि विपक्षी दल CAA पर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे हैं, भारत के अल्पसंख्यकों की नागरिकता पर इससे असर नहीं पड़ेगा.