दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक बिल गेट्स भी ठगी का शिकार हुए हैं और ये ठगी छोटी-मोटी नहीं 7 अरब रुपये से ज्यादा की थी.
दरअसल The Key Man: The True story of How The Global Elite was Duped by a Capitalist Fairy Tale' नाम की किताब में ऐसा सनसनीखेज़ दावा किया गया है. इसके मुताबिक आरिफ नकवी नाम के एक पाकिस्तानी शख्स ने बिल गेट्स से 100 मिलियन डॉलर ठग लिए थे. किताब में बताया गया है कि आरिफ नकवी ने कैसे कई अरबपतियों की सपंत्ति हड़पने का काम किया.
इस किताब को Simon Clark और Will Louch ने लिखा है और इसके मुताबिक आरिफ पाकिस्तान की एक प्राइवेट इक्विटी फर्म का चीफ था. वो इनवेस्टर्स को अलग-अलग बिजनेस में पैसा लगवाने का काम करता था. इस बीच उसने बिल गेट्स समेत कई लोगों से अच्छे रिलेशन बना लिए थे. इन्हीं संबंधों का फायदा उठाकर उसने बिल गेट्स से भारी भरकम रकम ऐंठी थी.
बताया जा रहा है कि एक समय आरिफ का नाम इतना बढ़ गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मुस्लिम व्यापारिक नेताओं के शिखर सम्मेलन में भी उसे बुलाया था.
ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki India पर 200 करोड़ रुपए का जुर्माना क्यों ठोका गया? जानिए वजह