नए साल में आप पुराने iPhone पर Whatsapp नहीं चला पाएंगे. ऐसा इसलिए क्योकि इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp हर साल के अंत में पुराने और आउटडेटेड iOS और एंड्रॉयड स्मार्टफोन को सपोर्ट करना बंद कर देता है. इस बार iPhone4 तक के सभी मॉडल्स व्हाट्सऐप का सपोर्ट खो देंगे यानी इन पर व्हाट्सऐप नहीं चलेगा. वहीं, iPhone 4S, iPhone 5, iPhone 5S, iPhone 6, और iPhone 6S को कम से कम iOS 9 में अपग्रेड कराना होगा. व्हाट्सऐप के सपोर्ट पेज पर जानकारी दी गई है कि 2021 से व्हाट्सऐप चलाने के लिए iPhone में कम से कम iOS 9 या इससे नया वर्जन होना चाहिए.