गाड़ी में क्या होना चाहिए ज्यादा, पावर या टॉर्क?

Updated : Oct 26, 2020 15:46
|
Editorji News Desk

अगर आप गाड़ी के पावर यानी bhp और टॉर्क के बीच कंफ्यूज हैं और तय नहीं कर पा रहे हैं कि आपके लिए किस तरह का गाड़ी सही रहेगा, ज्यादा टॉर्क वाली या ज्यादा पावर वाली तो आसान भाषा में जानें इसमें अंतर क्या है.

टॉर्क होता है ट्विस्टिंग फोर्स, जो किसी चीज को घुमाने यानी रोटेट करने में मदद करता है. पावर का मतलब स्पीड से है यानी कितनी जल्दी और कितनी तेजी आपकी गाड़ी भागेगी इसका निर्धारण bhp से होता है.

अगर आपको ज्यादातर घाट या पहाड़ी रास्तों पर गाड़ी चलानी है तो ज्यादा टॉर्क वाली गाड़ी लें. वहीं, अगर आप ज्यादातर फ्लैट सरफेस पर गाड़ी चलाते हैं, तो आपको ऐसी गाड़ी खरीदना चाहिए, जिसमें पावर ज्यादा हो.

 

CarPower

Recommended For You