डायबिटीज है तो नाश्ते में खाएं ये चीजें, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Updated : Oct 21, 2022 17:41
|
Editorji News Desk

डायबिटीज के मरीजों के लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी होता है. नाश्ते में गलत चीजें खाना या फिर ब्रेकफास्ट स्किप करने से डायबिटीज से पीड़ित लोग बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं. दरअसल सुबह का नाश्ता ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने का काम करता है. आइए जानते हैं कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को ब्रेकफास्ट में क्या क्या खाना चाहिए.

ओटमील ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है. ओट्स में भरपूर बीटा-ग्लूकॉन और फाइबर होता है जो डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए हेल्दी होता है. ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. ओटमील्स को आप फ्रूट्स और नट्स के साथ तैयार कर सकते हैं. ये मीठे के सब्सटिट्यूट के तौर पर काम करता है.

यदि आपको सुबह के समय अंडा खाना पसंद है, तो ऑमलेट के बजाय अंडे की भुर्जी खाएं. इसे आप टोस्ट के साथ खा सकते हैं. अंडे में प्रोटीन, विटामिन डी और फैट होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल और एनर्जी लेवल को हाई रखता है. इससे आपको भूख जल्दी नहीं लगती है. आप उबला हुआ अंडा भी खा सकते हैं.
डायबिटीज से पीड़ित लोगों को सुबह नाश्ते के साथ लो फैट दही जरूरी खाएं. लो फैट दही में प्रोटीन, कैल्‍शियम और अन्‍य पौष्‍टिक तत्‍व पाए जाते हैं. इसे खाने से इंसुलिन लेवल सही बना रहता है.
बादाम खाने से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में ग्‍लाइसेमिक इंडेक्स कंट्रोल में रहता है. लिपिड प्रोफाइल भी ठीक रहती है. आप चाहें तो चार-पांच बादाम और कुछ मौसमी फल साथ में खाएं. इससे शरीर में एंटीऑक्‍सीडेंट और दूसरे जरूरी पोषक तत्‍व पहुंचेंगे जो डायबिटीज की परेशानियों को और ज्यादा बढ़ाते नहीं हैं. आप चाहें तो किसी डायटिशियन से संपर्क करके भी अपने लिए जरूरी डायट चार्ट के बारे में पूछ सकते हैं ताकि आपका ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज कंट्रोल में रहे.

Diabetes SymptomsDiabetes FoodDiabetes diet

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी