पीसीओएस या पीसीओडी (PCOS OR PCOD) यानि ‘पॉली सिस्टिक ओवरी सिंड्रोम’ या ‘पॉली सिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर’ एक हार्मोनल परेशानी है. जिसमें महिलाओं की ओवरी में बहुत सारे सिस्ट बन जाते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन महिलाओं में मेल हार्मोन ‘एण्ड्रोजन’ (Male Hormone ‘androgen’) का लेवल फीमेल हार्मोन से ज़्यादा हो जाता है. जिसकी वजह से महिलाओं को Irregular Menstrual Cycle या कंसीव करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. एक रिसर्च में पता चला है कि भारत में दस में से पांच महिलाएं PCOD या PCOS की समस्या का सामना कर रही हैं. सबसे पहले समझते हैं क्या है PCOS का कारण?
1. स्ट्रेस
स्ट्रेस की वजह से हमारी बॉडी में हॉर्मोनल इम्बैलेंस हो जाता है जिसकी वजह से PCOS की समस्या हो सकती है।
2. जेनेटिक्स
कई बार देखा जाता है कि जेनेटिक्स भी PCOS कि समस्या का एक बड़ा कारण है. अगर फैमिली में किसी को PCOS की समस्या है तो डॉटर में भी PCOS होने के चान्सेस रहते हैं.
3. लाइफस्टाइल
तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण कारण है लाइफस्टाइल. इसमें बहुत सारी चीज़ें आती हैं जैसे आप डेली रूटीन में कितना फिजिकल एक्टिविटी करते हैं या फिर आपकी डाइट कितनी हेल्थी है. इसके अलावा आपकी स्मोकिंग और ड्रिंकिंग हैबिट्स भी PCOS को ट्रिगर करने का काम करती हैं.
PCOS के लक्षण
- PCOS के कई सारे सिम्पटम्स हो सकते हैं जिनमें से सबसे कॉमन है Irregular periods. अगर आपको एक साल में नौ से कम बार पीरियड्स आते हैं तो ये PCOS का एक सिम्प्टम हो सकता है. सिर्फ Irregular periods ही नहीं बल्कि काफी बार Lengthy periods या सिर्फ Spotting भी PCOS का सिम्प्टम हो सकती हैं.
- पीरियड्स के अलावा अगर आपको कंसीव करने में दिक्कत आ रही है तो ये भी PCOS का एक सिम्प्टम हो सकता है.
- Gynecological symptoms के अलावा काफी सारे ऐसे कॉस्मेटिक सिम्पटम्स भी हैं जो PCOS की वजह से आपको अपनी बॉडी में नज़र आते हैं जैसे - Jawline acne (जॉलाइन एक्ने ),Unwanted Hair (अनवांटेड हेयर), Hairfall (हेयरफॉल) ,Acanthosis Nigricans (एकैंथोसिस नाइग्रिकैंस) और Weight gain (वेट गेन)