क्या है नारदा स्कैम और कौन-कौन था इसमें शामिल ?

Updated : May 17, 2021 16:09
|
Editorji News Desk

सोमवार को बंगाल की राजनीति में एक बार फिर से हड़कंप मच गया जब ममता सरकार के मंत्रियों और विधायकों को सीबीआई ने 'नारदा स्कैम' केस में गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद गुस्से में खुद CM ममता बनर्जी CBI दफ्तर पहुंच गईं. उन्होंने कहा कि मुझे भी गिरफ्तार किया जाए. ऐसे में जानते हैं कि आखिर क्या है ये नारदा स्कैम का मामला जो चुनाव के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं...आइए जानते हैं..

Header- जारी हुआ था स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो
- साल 2016 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो आया सामने
-कैमरे पर TMC के 12 मंत्री कथित तौर पर घूस लेते हुए कैद
-कई नेताओं पर पहले से ही शारदा स्कैम में शामिल होने का आरोप
-मैथ्यु सैमुअल नाम के पत्रकार ने 2 साल तक किया था ये स्टिंग ऑपरेशन
-नारदा न्यूज़ चैनल पर रिलीज हुई थी स्टिंग की फुटेज

TMC के कौन से चेहरे थे शामिल?
-फर्जी कंपनी को पैसे के बदले मदद करने के मामले में फंसे 12 नेता
-मुकुल रॉय, सुवेंदु अधिकारी, सुब्रत मुखर्जी, सुल्तान अहमद, सोवान चटर्जी, मदन मित्रा, इकबाद अहमद और फिरहाद हाकिम


-सीनियर पुलिस अधिकारी एमएच अहमद मिर्जा भी स्टिंग में कथित घूस लेते दिखे

केस में आगे क्या हुआ?
- कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच की कमान
-सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का भी दिया ऑर्डर
-ममता सरकार ने HC के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
-SC में ममता सरकार को लगी फटकार, CBI को जांच आगे बढ़ाने की अनुमति
-सुप्रीम कोर्ट ने CBI को प्राथमिक जांच के लिए दिया महीनेभर का वक्त

NARDA SCAMTMCMamata BanerjeeWest BengalCalcutta High CourtCBI

Recommended For You

editorji | एडिटरजी स्पेशल

SPECIAL: रंगभेदी बयानों के बाद Sam Pitroda का इस्तीफा, कांग्रेस नेता का विवादों से रहा है पुराना नाता

editorji | एडिटरजी स्पेशल

SPECIAL STORY: अरबों की कंपनी के मालिक अब जेल में काट रहे दिन, कहानी सुभिक्षा के फाउंडर R Subramanian की

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Mumps: बच्चों पर मंडरा रहा 'काल' , क्या है Mumps और इसके लक्षण ? जानें बचने का तरीका

editorji | ख़बर को समझें

Baat Aapke Kaam Ki: घरेलू सामानों की सस्ते में होगी रिपेयरिंग, जानें क्या है Right to Repair Act?

editorji | ख़बर को समझें

Baat Aapke Kaam Ki: 16 मार्च से Paytm-Wallet में डिपॉजिट बंद; यूजर जानें क्या चलेगा क्या नहीं?