आजकल बहुत सारे लोग थायराइड की समस्या से पीड़ित हैं. इस बीमारी में वजन बढ़ने या घटने के साथ हार्मोन असंतुलन भी हो जाता है. इस संबंध में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायराइड की समस्या 10 गुना ज्यादा होती है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर के अंगों के सामान्य कामकाज के लिए थायराइड हार्मोन जरूरी होता है, लेकिन इसमें असंतुलन हो तो यह समस्या बन जाती है.
थायराइड दो तरह के होते हैं. आज हम जानेंगे हेल्थ एक्सपर्ट डॉ नीलिमा जोशी से हाइपरथाइरॉइडिज़्म और इसके लक्षणों के बारे में.