क्या है कोवाक्स प्लान, जानें अमेरिका क्यों नहीं इसका हिस्सा

Updated : Oct 21, 2020 18:08
|
Editorji News Desk

विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से संचालित कोरोना वायरस वैक्सीन के वितरण से जुड़े नियम को 'कोवाक्स प्लान' का नाम दिया गया है. अब तक दुनिया के 184 देश 'कोवाक्स प्लान' में शामिल हो चुके हैं. 'कोवाक्स प्लान' का सबसे बड़ा मकसद है कि जो देश वैक्सीन खरीदने में सक्षम नहीं हैं, उन तक भी इसे आसानी से और उचित कीमत पर पहुंचाया जाए ताकि लोगों की जान बचायी जा सके.

'कोवाक्स प्लान' में शामिल होने की आखिरी तारीख 18 सितंबर तय की गई थी, लेकिन उसके बाद भी कई देश इस प्लान में शामिल हुए हैं. हालांकि अमेरिका इस प्लान का हिस्सा नहीं है क्योंकि उसने वैक्सीन की खरीद के लिए कंपनियों से अलग से कई समझौते किए हुए हैं.

vaccineGAVICoronavirus

Recommended For You