Alkaline water health benefits: प्राकृतिक रूप से बायकार्बोनेट युक्त पानी को नेचुरल एल्केलाइन वॉटर कहा जाता है. इसका पीएच लेवल सामान्य के मुकाबले ज़्यादा होता है. सामान्य रूप से नल में आने वाले पानी या बोतल में पैक पानी का पीएच लेवल 6.4 से लेकर 7.4 तक होता है. वहीं, एल्केलाइन वॉटर का पीएच लेवल 8.8 होता है.
एनसीबीआई (NCBI) में प्रकाशित एक रिसर्च में ये बताया गया है कि एल्केलाइन वॉटर (Alkaline water) कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर व्यक्ति के जीवन जीने की क्षमता को बढ़ा सकता है. तो आइए जानते हैं एल्केलाइन वॉटर के फायदे.
एल्केलाइन वॉटर का उपयोग डायबिटीज को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभा सकता है. एक रिसर्च में माना गया है कि एल्केलाइन वॉटर शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम कर कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. एल्केलाइन वॉटर में एंटीडायबिटिक प्रभाव भी मौजूद रहता है जिसके कारण ये डायबिटीज को कंट्रोल करता है.
बोन्स की हेल्थ को मेन्टेन करने के लिए भी एल्केलाइन वॉटर (Alkaline water) काफी लाभदायक साबित हो सकता है. स्विट्जरलैंड के लाउजेन हॉस्पिटल द्वारा की गई रिसर्च से इस बात की पुष्टि होती है. शोध में जिक्र मिलता है कि बोन्स की हेल्थ के मामले में एल्केलाइन वॉटर अहम भूमिका निभा सकता है.
हाई बीपी को नियंत्रित करने के मामले में भी एल्केलाइन वॉटर काफी मददगार साबित हो सकता है. ये सिस्टोलिक ब्लड विस्कोसिटी को कम करने में मदद करता है। इसलिए माना जाता है कि ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी कारगर होता है.
एसिड रिफ्लेक्स यानि एसिडिटी की समस्या में भी एल्केलाइन वॉटर (Alkaline water) काफी फायदेमंद साबित होता है. वाइस इंस्टिट्यूट ऑफ न्यू यार्क द्वारा की गई एक रिसर्च में पता चला है कि एल्केलाइन वॉटर बॉडी में एसिड को कम कर के एसिड रिफ्लेक्स की समस्या से राहत दिलाने का काम करता है.
एल्केलाइन वॉटर से जुडी एक रिसर्च में जिक्र मिलता है कि एल्केलाइन वॉटर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आंखों की ड्राइनेस को कम करके आंखों की सेहत को बनाये रखने में मदद करता है.
Vitamin D toxicity: ज़रूरत से ज़्यादा विटामिन D लेने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान, जानिये यहां