इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर खेलों में नस्लवाद के विरोध में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ का लोगो अपनी शर्ट के कॉलर पर पहनेंगे. कैरेबियाई टीम के लोगो को ICC से मान्यता प्राप्त है, जिसे एलिशा होसाना ने डिजाइन किया है. इस महीने की शुरूआत में प्रीमियर लीग में सभी 20 क्लबों के खिलाड़ियों ने अपनी शर्ट पर ये लोगो पहना था. ईएसपीएन क्रिकइन्फो को दिए इंटरव्यू में होल्डर ने इसे खेलों के इतिहास में और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए अहम क्षण बताया. उन्होंने कहा कि इसका मकसद एकजुटता दिखाना और जागरूकता पैदा करना है.